Follow Us:

विधानसभा की समितियों में नए सदस्य नामांकित

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा समितियों के गठन में परिवर्तन किये गए हैं। इसके साथ ही नए सदस्यों को सभापति/सदस्य नामांकित किया गया है। उपचुनाव में जीते बीजेपी के दो विधायकों को भी इसमें तरजीह दी गई है।

कल्याण समिति में रीना कश्यप को सदस्य बनाया गया है। मानव विकास समिति के सदस्य विशाल नैहरिया होंगे और आचार संहिता समिति के सदस्य अनिल शर्मा रहेंगे।