Follow Us:

26 फरवरी को मिलेगा विधानसभा का नया अध्यक्ष, इनके नाम चर्चा में…

पी. चंद |

हिमाचल के राज्यपाल ने 25 तारीख़ से बजट सत्र 2020-21 की घोषणा कर दी है। इसी बीच 26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा इसके बाद अनुपूरक बजट और 27 फरवरी को उसका पारण होगा। इसके लिए बीजेपी के 3 नामों की चर्चा जोरों पर हैं।

अग़र कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं हुआ तो कर्नल इंदर सिंह, विधायक सुखराम चौधरी और विधायक नरेंद्र ठाकुर का नाम चर्चा में है। माना जा रहा है इस दौरान कैबिनेट को लेकर भी सरकार कोई निर्णय ले सकती है। मौजूदा वक़्त में विधानसभा उपाध्यक्ष हंज राज है जबकि विधानसभा अध्यक्ष का पद ख़ाली चल रहा है।