कैसा रहा जेपी नड्डा का राजनीतिक सफ़र, सोमवार को होगी ताजपोशी

जेपी नड्डा की सोमवार को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होने जा रही है। जगत प्रकाश नड्डा जी का जन्म 2 दिसंबर 1960 में पटना बिहार में हुआ। उनके पिता नारायण लाल नड्डा पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। नड्डा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा बिहार में आरम्भ की स्नातक पटना विश्वविद्यालय से पूरी की। पटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय होकर अनेक छात्र आंदोलन और उस समय चल रहे 1975 के जय प्रकाश नारायण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

तत्पश्चात अपने पैतृक राज्य हिमाचल में वापस आने पर हिमाचल विश्वविद्यालय से LL.B की पढ़ाई करते हुए 1983 में हिमाचल विश्वविद्यालय छत्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। हिमाचल प्रदेश में ABVP के विचार में पहले अध्यक्ष रहे हैं। 1984  में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदों के पूर्वकालीन कार्यकर्ता के रूप आपने हिमाचल में ABVP के संगठन मंत्री का कार्य किया। 1985-89 तक दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पुरकालीन कार्यकर्ता के रूप में संगठन मंत्री रहे और दिल्ली में अनेक छात्र आंदोलन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा के माध्यम तत्कालीन राजनैतिक स्थितियों में बदलाव का नेतृत्व किया।

इसके उपरान्त 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री ज़िम्मेदारी निभाई। 1990 में भारतीय जनता पार्टी में संगठन मंत्री की ज़िम्मेदारी के साथ हिमाचल प्रदेश भेजे गए। 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिली और तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में कार्य करते हुए तिरंगा यात्रा में युवाओं के साथ रहे। 1993 में पहली बार बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने।

1998-2003 में पुनः विधायक चुने गए और हिमाचल प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री के रूप में स्वास्थय व परिवार कल्याण और संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला। 2007 में आप तीसरी बार विधायक चुने गए तथा वन एवं पर्यावरण, विज्ञानं और प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री रहे। 2010 में मंत्री परिषद् से त्याग पत्र देकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बने तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की टीम के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और अनेक राज्यों के प्रभारी तथा चुनाव प्रभारी रहे। 2012 में हिमाचल से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

2013 में राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पुनः राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए। 2014 में केंद्रीय चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य रहे और 2014 में अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च समिति संसदीय दाल के सचिव सदस्य और राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए। नवंबर 2014 में स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार के रूप में कार्यभार संभाला। संगठनात्मक कार्य की दृष्टि से अनेक प्रदेशों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य किया।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

8 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

8 hours ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

8 hours ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

9 hours ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

9 hours ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

9 hours ago