मंडी: निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का मामला, 6 में से 3 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस काबिज

<p>मंडी जिला की चार नगर परिषदों औऱ दो नगर पंचायतों में से भाजपा व कांग्रेस ने आधी आधी बांट ली हैं। यह फिर कहा जाए कि कांग्रेस ने भाजपा के सत्ता में होते हुए भी 3 पर अपना कब्जा जमाने में सफलता हासिल की है। जमीनी तौर पर देखा जाए तो केवल सुंदरनगर नगर परिषद जो सबसे बड़ी हैं जिसमें ही भाजपा का एक तरफा जीत हासिल हुई है। यहां पर 13 में से 10 भाजपा के खाते में और 3 कांग्रेस को मिली। यहां पर आसानी से भाजपा ने अपनी सत्ता कायम करते हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष का पद हासिल कर लिया।</p>

<p>दूसरी नगर परिषद नेरचौक के 9 में से 8 वार्डों में ही चुनाव हुए क्योंकि यहां के एक वार्ड डडौर में लोगों औऱ उम्मीदवारों ने चुनावों का बहिष्कार किया। उम्मीदवारों ने भी अपने नाम वापस ले लिए। ऐसे में 8 में ही चुनाव हुए। यहां पर कांग्रेस का पलड़ा भारी था मगर भाजपा ने जोड़ तोड़ करके अपने समर्थन में चार पार्षद जुटा लिए। बुधवार को जब अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ तो दोनों ही पदों के लिए मुकाबला चार-चार वोटों से टाई हो गया। इस पर पर्ची का सहारा लिया गया और बाजी भाजपा के हाथ लगी।</p>

<p>जोगिंदरनगर नगर परिषद में भाजपा को झटका लगा। यहां पर कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बना दिया जिसे आजाद विधायक प्रकाश राणा जो अपने को भाजपा का समर्थक बताते हैं और विधानसभा में भी सरकार के संबंध विधायक बने हुए हैं का समर्थन माना जा रहा है। इसे लेकर भी खूब चर्चा बनी हुई है। उनपर आरोप लग रहा है कि एक तरफ तो वह अपने को भाजपा का समर्थक बताते हैं तो दूसरी तरफ जोगिंदरनगर में वह भाजपा के खिलाफ काम करते हुए एक तरह से कांग्रेस की मदद कर रहे हैं।</p>

<p>सरकाघाट में विधायक इंद्र सिंह ठाकुर के प्रयासों से भाजपा अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब हो गई। रिवालसर में कांग्रेस ने बाजी मार ली जबकि करसोग में भाजपा का बहुमत होते हुए भी उसकी अध्यक्ष पद की उम्मीवार पार्षद ने पाला बदल कर कांग्रेस से हाथ मिला कर भाजपा के इरादों पर पानी फेर दिया। ऐसे में सुंदरनगर, सरकाघाट और नेरचौक में भाजपा व रिवालसर, जोगिंदरनगर और करसोग में कांग्रेस ने सत्ता हथिया ली। एक तरह से मुख्यमंत्री के गृह जिले में पार्टी का यह प्रदर्शन बेहतर नहीं माना जा रहा है जबकि कांग्रेस ने अपनी हालत में सुधार करके आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कुछ हद तक अपना मनोबल ऊंचा कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

1 hour ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

1 hour ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

1 hour ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

1 hour ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

1 hour ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

1 hour ago