Follow Us:

बीजेपी बना रही मास्क, अभी तक सवा 3 लाख से ज्यादा मास्क वितरण का दावा

पी. चंद |

कोरोना के बीच जयराम सरकार हर तरह के ऐहतियात बरत रही है। ऐसे में कांग्रेस के बाद बीजेपी अपने स्तर पर मास्क बनाकर बांट रही है। प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में कपड़े का मास्क बनाने और जरूरतमंदों को इसके वितरण का कार्य प्राथमिकता और तीव्र गति से किया जा रहा है। हिमाचल में मास्क बनाने का काम महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में करीब 3,37,995 लाख मास्क बनाकर इनका जरूरतमंद लोगों को वितरण किया जा चुका है। हिमाचल में बनाए जा रहे मास्क और जरूरतमंदों को इसके वितरण के मॉडल का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने प्रशंसा की है और अन्य राज्यों को हिमाचल से प्ररेणा लेने के लिए कहा है। हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय लोगों को मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला मोर्चा की सदस्य डिजिटल माध्यम से मास्क बनाने के बारे में महिलाओं को जानकारी प्रदान कर रही हैं

डा. बिन्दल ने आज माता बालासुंन्दरी आईटीआई, नाहन में चैरिटी आधार पर बनाए जा रहे मास्क सेंटर का दौरा किया और मास्क बनाने वाली महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने आईटीआई के निदेशक अरूण भाटिया द्वारा इस सामाजिक योगदान के लिए आभार जताया। बिन्दल ने मास्क बनाने के काम में लगी महिलाओं के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह काम सबके लिए प्ररेणा स्रोत बनेगा।