पॉलिटिक्स

देर रात रिज पर घूमने पहुंचे जेपी नड्डा, बैठकों के बाद उतारी थकान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को रोड शो, जनसभा और बैठक के करने के बाद रात को रिज पर घूमने का आनंद लिया। नड्डा पूरा दिन पहले रोड शो फिर जनसभा इसके बाद विधायक दल पदाधिकारियों की बैठक और कोर कमेटी की बैठक में व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने मैराथन बैठकें की।

इसके बाद भाजपा नेताओं और सीएम जयराम ठाकुर के साथ रात 11:30 बजे के करीब घूमने के लिए रिज मैदान और माल रोड पर पहुंच गए। उन्होंने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सेल्फी लीं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जेपी नड्डा ने सभी लोगों से मुलाकात की और स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी भी ली।

कॉलेज के वक़्त को किया याद

जेपी नड्डा ने रिज मैदान पर शाम को घूमते हुए अपने विश्वविद्यालय के समय को याद किया। उस समय वह विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और एससीए के अध्यक्ष भी रहे थे। इस कारण उनका रिज मैदान पर आना जाना लगा रहता था। शनिवार रात को भी उन्होंने इसे याद करते हुए अपनी कई पुरानी बातें भाजपा नेताओं के साथ साझा की।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago