Follow Us:

चुनाव आयोग की वॉर्निंग के बावजूद भी नहीं मान रहे सत्ती, फ़िर दिया विवादित बयान

नवनीत बत्ता |

चुनाव आयोग की चेतावनी के बाद भी हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती अपने विवादित बयानबाज़ी से बाज़ नहीं आ रहे। मंडी में एक बार फिर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सुखराम पर विवादित टिप्पणी की है। साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस नेताओं को कहा कि अभी तक कोड ऑफ कंटक्ट लागू है नहीं तो मैं करता उनका हिसाब किताब…।।

सत्ती की ये विवादित बयानबाज़ी यहीं नहीं रूकी… जोश ही जोश में उन्होंने ये भी कह डाला कि अग़र कोई हमारे प्रधानमंत्री पर उंगली उठाएगा तो हम उसकी बाजू काट कर हाथ में दे देंगे। एक के बाद एक सत्ती लगातार अपने ज़ुबानी तीर तीखे छोड़ते गए और इसी बीच उन्होंने कई बार विवादित बयान दिया। ये देखें वीडियो—

इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस लिहाज़ में सत्ती अपनी बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि, इस जोश भरी बयानबाजी को गुस्से का भी नाम भी दिया जा सकता है क्योंकि राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के बाद उनकी लगातार फ़जीहत हो रही थी। यहां तक पार्टी स्तर पर भी उनकी ओर से कोई बयान नहीं दिया गया। इसके बाद कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने सत्ती पर कार्रवाई की और उनपर 2 दिन का बैन लगाया। यही नहीं, आयोग ने चेतावनी भी दी थी कि वे किसी पारिवारिक और विवादित बयानबाजी से दूर रहें।