‘बीजेपी पर कटाक्ष करने पर अपनी पार्टी को संभाले कांग्रेस’

<p>कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने बयान जारी किया है। सोमवार को जारी बयान में सत्ती ने कहा कि बीजेपी पर कटाक्ष करने से पहले कांग्रेस अपनी पार्टी को संभाले। न तो पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास है और न ही वरिष्ठ नेताओं पर। मंडी में कांग्रेस को कोई चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिला, जिसकी वज़ह से सुखराम के पोते को बैसाख़ी बनाया गया। जिस पार्टी के सदस्य केवल जेल और ज़मानत पर हो… और परिवारवाद को बढ़ावा देना जानते हों, उनसे लोकतंत्र की क्या उम्मीद रख़ी जा सकती है।</p>

<p>सुखराम परिवार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी सुखराम को बाहर का रास्ता दिखाया था, फिर जब उसका पंजा ढीला पड़ गया तो फिर भीतर बुला लिया। एक ही परिवार का बार-बार बाहर और भीतर का खेल पिछले ढाई दशकों से चल रहा है। अब कांग्रेस को सुखराम की इतनी चिंता हो गई है कि उसके पूरे परिवार का ही हाथ थाम रही है। &nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि अब खिसियाई कांग्रेस कमज़ोर बैसाखियों पर चलकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस अपने मंसूबे पर पूरा नहीं उतरेगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पास एक ऐसा कुशल और सक्षम नेतृत्व है, जो पूरी पार्टी को साथ लेकर चलता है तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

10 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

11 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

12 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

12 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

13 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

13 hours ago