Follow Us:

‘लूट और झूठ के भगवान है अग्निहोत्री, बौखलाहट में कर रहे बयानबाज़ी’

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विपक्षी नेता के आरोपों का पलटवार किया। नसीहत देते हुए सत्ती ने कहा कि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल और भाजपा के दो साल के कार्यकाल की तुलना कर ले। भाजपा सरकार हर लिहाज़ से कांग्रेस से आगे है। नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रहे है।

सत्ती ने कहा कि मुकेश लूट और झूठ के भगवान हैं। हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने तो लोकसभा के चुनावों में आए पैसे पर भी भ्रष्टाचार किया। विपक्ष के नेता और प्रदेशाध्यक्ष पर इसको लेकर जांच चल रही है और दिल्ली में पेशियां लग रही हैं। इसलिए प्रदेश की कमेटियों को भंग किया गया।