Follow Us:

सरकार के दूसरे कार्यकाल के जश्न पर बीजेपी ने रखा 25 हजार कार्यकर्ताओं का टारगेट

पी. चंद |

भाजपा सरकार ने दूसरे साल के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने इस रैली में 25 हज़ार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जय राम के नेतृत्व वाली सरकार में विकास की गति तेज हुई। गृह मंत्री अमित शाह और जगत नड्डा हिस्सा लेंगे।

अकेले शिमला जिला से 10 हज़ार कार्यकर्ता आएंगे। ये जानकारी शिमला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दी। उन्होंने बताया कि शिमला सोलन सिरमौर से अधिकतर कार्यकर्ता आएंगे। बाकी जिलों से भाजपा की कार्यकारिणी पहुंचेंगे। योजनाओं के लाभार्थियों की भी इस जनसभा में बुलाया जाएगा।

कांग्रेस के आरोपों पर सत्ती ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मनघडंत आरोप लगाती है। जबकि भाजपा पूरे सिस्टम से काम करती है। कुलदीप राठौर भाजपा की चिंता छोड़ कर अपनी चिंता करें। पहले कार्यकारिणी बनाए फिर कुछ बोलें।