Follow Us:

‘धारा 118 से नहीं होगी छेड़छाड़, किसी के निजी बयानों से नहीं पड़ता फ़र्क’

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में भू-अधिनियम की धारा 118 को लेकर ओवैसी और सुखबीर सिंह बादल के बयानों को भाजपा अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सत्ती ने गैरजरूरी क़रार दिया है। उन्होंने कहा कि इनके बोलने से प्रदेश सरकार इस तरह के फैसले नहीं ले सकती। किसी के निजी बयानों पर सरकार की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होती। ऐसे बयानों से किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है।

सत्ती ने कहा कि धारा 118 को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। सत्ती ने नसीहत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता को गुमराह करने से नहीं, बल्कि सकारात्मक राजनीति करके बच पाएगी। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई है और सरकार ने किसानों-बागवानों के साथ कोई विश्वासघात नहीं किया। हिमाचल बचाओ अभियान के नाम पर कांग्रेस पार्टी बचाओ अभियान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि प्रियंका गांधी और स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी बड़ी हस्तियों के हिमाचल में घर बनाना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इनके आने से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की शान बढ़ी है।