<p>चुनाव प्रचार के लिए चंबा के बनीख़ेत में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस पर जमकर बरसे। प्रियंका और राहुल गांधी के रोड-शो पर चुटकी हुए उन्होंने कहा कि रोड-शो तो कांग्रेस करती है, लेकिन उसमे नारे प्रधानमंत्री मोदी के लगते है। अब देश के लोग समझ चुके है कि देश एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है जो कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी दे सकती है। राहुल गांधी को जिनको बच्चे भी पप्पू कहते है…और ये नाम अगर किसी ने पूरे देश मे इसकी एडवर्टिजमेंट की है तो वो नवजोत सिंह सिद्धू। आज तो ये समय आ गया है कि जब टेलीविजन में राहुल गांधी दिखते है तो बच्चे बोलते है कि पप्पू।</p>
<p>कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है क्योंकि कांग्रेस जो 60 सालों में नही कर पाई वो भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल में करके दिखया। देश के सभी वर्ग के लोगो ने इस परिवर्तन का पूरे दिल से स्वागत किया है। पूरे प्रदेश में काम का एक महौल पैदा हुआ है। कांग्रेस कहती है जयराम सीधा आदमी है और इससे कोई डरता नहीं है। तो मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि अरे भाई जो काम प्यार से किया जाता है वो डंडे से नहीं किया जाता है। हमारे काम करने का यही तरीका है।</p>
<p>हम सत्ता को दिमाग पर नहीं चढ़ने देते है। अगर सत्ता का नशा होता तो आज 15 महीने में काम करने से हिमाचल दूसरे नंबर पर नहीं आता। उन्होंने कांग्रेस की डल्हौजी विधानसभा की विधायक आशा कुमारी पर भी जम कर निशाना साधा उन्होंने कहा कुछ दिनों से उनका भी आना शुरु हो गया है जो कभी कबार ही लोगों के बीच आते थे।</p>
<p> </p>
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…