Follow Us:

भाजपा पार्टी अध्यक्ष बन सकती हैं इंदु गोस्वामी!, रेस में नाम सबसे आगे

मृत्युंजय पुरी |

भाजपा पार्टी के अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी किसी महिला को जिम्मेदारी दे सकती है। इसके लिए राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। पिछले कल भी इंदु गोस्वामी की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात हुई है जिसके बाद उनका नाम तय माना जा रहा है।

हालांकि अभी तक उनके नाम की कोई पुष्टि तो नहीं… लेकिन कल गुरुवार को फ़िर इंदु गोस्वामी मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने वाली है। 3 बजे दोनों नेताओं की मुलाक़ात होनी है जिसके बाद सारा मामला पूरी तरह साफ़ होगा। मीडिया सूत्रों की माने तो इंदु गोस्वामी का नाम पर कल आख़री मुहर लगेगी। ऐसा होता है तो इंदु गोस्वामी हिमाचल भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।

माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश के सबसे बजे जिला कांगड़ा को अपना केंद्र बिंदु बनाके पार्टी को और मजबूत बनाने की योजना बना रहा है। इंदु गोस्वामी इससे पहले प्रदेश में महिलाओं का नेतृत्व कर चुकी हैं। पहले वे भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी है और किन्ही कारणों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा भी दिया था। उसके बाद अब वे मौजूदा में राज्यसभा सांसद है।

वहीं, 10 तारिख को हिमाचल सरकार कैबिनेट बैठक करने जा रही है।