Follow Us:

जयराम ठाकुर ने पहना मुख्यमंत्री का ताज, इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पद पर शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे औऱ उन्होंने मुख्यमंत्री तथा बाकी नेताओं को भी शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शपथ ली, उसकी बाद उनके मंत्रियों ने एक-एक कर शपथ ग्रहण की।

इन मंत्रियों ने ली शपथ UPDATES..

  • महेंद्र सिंह ठाकुर ने ली शपथ (धर्मपुर 7वीं बार जीते, 2 बार मंत्री रह चुके हैं)
  • किशन कपूर ने ली शपथ (धर्मशाला से 5वीं बार जीते, 2 बार मंत्री रह चुके हैं)
  • सुरेश भारद्वाज ने ली शपथ (शिमला से चौथी बार जीते, पहली बार बने मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष-सांसद रह चुके हैं)
  • अनिल शर्मा ने ली शपथ (मंडी से चार बार जीते, वीरभद्र सरकार में रहे हैं मंत्री, 2017 में बीजेपी में शामिल, पं. सुखराम के पुत्र)
  • सरवीण चौधरी ने ली शपथ ( शाहपुर से 4 बार जीतीं, 4 बार मंत्री रही हैं, साफ छवि वाली नेता)
  • रामलाल मारकंडेय ने ली शपथ ( लाहौल से तीसरी बार जीते, पहली बार मंत्री, साफ छवि के नेता)
  • विपिन परमार ने ली शपथ (कांगड़ा के सुलाह से तीसरी बार जीते, पहली बार मंत्री, 1998 में पहली बार बने विधायक)
  • विरेंद्र कंवर ने ली शपथ (कुटलैहड़ से चौथी बार जीते, पहली बार मंत्री, कोई आपराधिक मामला नहीं)
  • विक्रम ठाकुर ने ली शपथ ( जसवां-परागपुर से तीसरी बार जीते, पहली बार मंत्री, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे)
  • गोविंद सिंह ठाकुर ने ली शपथ (मनाली से तीसरी बार जीते, पहली बार मंत्री, संस्कृत में ली शपथ)
  • राजीव सैजल ने ली शपथ ( कसौली से तीसरी बार जीते, पहली बार मंत्री, जिला अध्यक्ष रह चुके हैं)