Follow Us:

हिमाचल के इतिहास में पहली बार संगठन मंत्री और विधायकों के बीच हुआ विवाद: शांता

मृत्युंजय पुरी |

बीजेपी में चल रही अंतर्कलह और लड़ाई पर वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने खेद जताया है। शांता कुमार ने कहा कि मीडिया में कांगड़ा के कुछ भाजपा नेताओं के बयान पढ़कर काफी दुख हुआ। इतिहास में आज तक कभी भी संगठन मंत्री और विधायकों के बीच इस प्रकार का विवाद सार्वजनिक नहीं हुआ।

उन्होने इन सब नेताओं से बड़ी विनम्रता से कहा है कि आज़ का अख़बार पढ़कर मुझे काफी शर्म भी आई। वह आज पार्टी में कुछ नहीं है, बसे केवल एक कार्यकर्ता हैं। एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होने उन सब नेताओं से हाथ जोड़ कर आग्रह किया है कि इसके बाद कोई भी सार्वजनिक रूप से कुछ न कहे। यही एक निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता की पहचान होती है।