Follow Us:

मुख्यमंत्री ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, कांग्रेस बेवज़ह कर रही आलोचना: BJP

डेस्क |

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलिया ने सोलन से जारी एक प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में 2020 21 का ऐतिहासिक बजट हिमाचल की जनता के लिए पेश किया है यह बजट ऐतिहासिक है और सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला है ।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने जयराम सरकार के बजट की तारीफ़ करते हुए कांग्रेस पर हल्ला बोला। पुरषोतम गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है, जिसमें सभी वर्गों का ख़्याल रख़ा गया है। कांग्रेस के नेता जिस तरह बजट की आलोचना कर रहे हैं वे ग़लत है। कांग्रेस कई साल तक सत्ता में रही लेकिन कोई कल्याणकारी बजट नहीं निकाल पाई। अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने कर्मचारियों को कुछ नहीं दिया।

इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग के लिए बड़ी घोषणाओं समेत हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। प्रदेश की जनता की प्रतिक्रिया भी बजट पर देखने को मिली है। मुख्यमंत्री जयराम का गुड गवर्नेंस पर जोर रहा तो रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी ध्यान दिया। विधायक निधि बढ़ाकर जहां माननीयों को खुश करने का प्रयास किया तो वहीं दिहाड़ीदारों को छह साल की बजाय पांच साल में नियमित करने की घोषणा की।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा सरकार ने तंबाकू सेवन मुक्त पंचायत को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर करने के लिए धरातल पर काम करने जा रही है। सुपर 100 विद्यार्थियों की प्रतिभा को सरकार निखारेगी। इस प्रकार सरकार का कुल राजस्व घाटा 684 करोड़ रुपये रहा। हिमाचल को संपूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने के 50वें वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा 20 हजार रिक्त पदों को भरे जाने का फैसला लिया गया। इसमें 3,000 पद राज्य विद्युत बोर्ड, 1,000 पद कांस्टेबल, लगभग 5,000 पद शिक्षा विभाग,1,300 पद अन्य विभागों में भरे जाएंगे।भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा हवाई अड्डों के विस्तारीकरण, मंडी हवाई अड्डे के निर्माण तथा हेलीपोर्ट्स के निर्माण के लिए 1,013 करोड़ रुपये का प्रावधान।
उन्होंने कहा जिस प्रकार इस बजट में हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है यह बजट विकास कार्य है जिससे हिमाचल के विकास को नए पंख लगेंगे इस बजट में यह साफ दिखता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में चौमुखी विकास करने की योजना बना चुके है