Follow Us:

CAA पर बोले शांता, कांग्रेस वोट बैंक के लिए कर रही विरोध

मनोज धीमान |

नागरिकता संशोधन कानून पर एक बार फ़िर वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने बयान दिया। शांता ने कहा कि जो लोग इस कानून के खिलाफ हैं वे बिना सर-पैर के झूठ को दौड़ा रहे हैं। सरकार ने ये कानून लाकर अच्छी बात की है। दुनिया में लगभग 190 देश हैं औऱ आधे से ज्यादा देशों में ये कानून है।

जापान का कानून सबसे बढ़िया कानून है। अग़र कोई व्यक्ति अपने देश लौटना चाहता हो तो जापान की सरकार उस व्यक्ति को हवाई टिकट तक मुहैया करवाती है। हिंदोस्तान में बहुत से लोग ऐसी नीयत से आए हैं कि यहां एक और पाकिस्तान बनाया जा सके। कांग्रेस इसका विरोध सिर्फ वोट बैंक के लिए कर रही है जो कि सरासर ग़लत है।