अग्निहोत्री के बयान पर भड़की BJP, माफ़ी मांगने को कहा

<p>हिमाचल सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री के बयान के बाद हिमाचल की सियासत गरमा गई है। मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि उन्हें अपने इस बयान के लिये माफ़ी मांगनी चाहिए। धोबी और हलवाई वर्ग मेहनतकश है, लेकिन जिस लहज़े में कांग्रेस ने इन शब्दों को सीएम से जोड़कर किया वे इन वर्गों के आदर का अपमान है।</p>

<p>उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को कबाड़ कह दिया। ये दर्शाता है कि उनके मन में अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति क्या भाव है। इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेताओं और विधायकों को अशोभनीय टिप्पणियां कर चुके हैं।</p>

<p>रणधीर शर्मा ने कहा कि ये कांग्रेसी नेताओं की निम्न सोच का परिणाम है। कांग्रेसी नेताओं को दूसरों के बारे में टिप्पणियां करने के बजाए अपने गिरेबान में जरूर झांकना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में जो भी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य पदाधिकारी बैठे हैं, वे ईमानदार हैं, योग्य हैं और अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभा रहे हैं। जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठे अधिकारियों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था।</p>

<p>ग़ौरतलब है कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री के कार्यालय में मास्टर, धोबी और हलवाई भर रखे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

37 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

47 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago