कांग्रेस शासित राज्यों में नज़र दौड़ाएं कांग्रेस नेता, फ़िर करें हिमाचल की बात: प्रवक्ता

<p>भाजपा हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं पर कोरोना महामारी के इस संकटकाल में राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की यह महामारी इस प्रदेश या देश की नहीं अपितु पूरी दुनिया में फैली है और जिस का मुकाबला करने में बड़े-बड़े देशों की सरकारें भी असफल साबित हुई है। लेकिन भाजपा का मानना है कि इस महामारी का मुकाबला सरकार और समाज एकजुट होकर ही कर सकता है।</p>

<p>रणधीर शर्मा ने कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के नेता आए दिन इस महामारी को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं वह उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेसी नेता पहले कांग्रेस शासित राज्यों के हालात पर नजर दौड़ाए उसके बाद हिमाचल और केंद्र के बारे में बयान बाजी करें। पंजाब , राजस्थान और छत्तीसगढ़ के औसत मामले हिमाचल प्रदेश से ज्यादा है और इन प्रदेशों की हालत खस्ता है। कांग्रेस के नेता हिमाचल को कोसते हैं जो कि गलत है । सर्वप्रथम कांग्रेस के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश सरकार शुरू से ही हर संभव कोशिश कर रही है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर के कहर से जनता को कैसे बचाया जा सके। इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों तक खुद जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं औरविभाग के अधिकारियों को स्थिति अनुसार दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कहीं कोई ऑक्सीजन की कमी नहीं आ रही है और संक्रमित व्यक्तियों के लिए बेड भी उपलब्ध है। ये सब सरकार की दूरदर्शिता का परिचय देता है। कांग्रेसी नेताओं को आलोचना करने की अपनी नीति छोड़ कर सहयोग करना चाहिए और समाज को जागृत करना चाहिए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8944).jpeg” style=”height:1215px; width:880px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago