<p>भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब हरियाणा हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह व सह प्रभारी संजय टंडन आज भाजपा की दो दिवसीय बैठक के बाद धर्मशाला से चंडीगढ़ रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की दो दिवसीय बैठक महत्वपूर्ण रही। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। इन बैठकों में 2022 के मिशन रिपीट को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है।</p>
<p>भाजपा अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन करेगी। हिमाचल में होने जा रहे तीनों उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। सभी जगह वातावरण भाजपा के पक्ष में है और जनता व कार्यकर्ताओं का मूड भाजपा को जिताने का है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति 30 जून को वर्चुअल माध्यम से होने जा रही है। इस कार्यसमिति के माध्यम से जो भी निर्णय इन कार्ययोजना बैठकों में लिए गए हैं उनको बूथ तक पहुंचाया जाएगा। बैठकों में केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन बैठकों से भाजपा नेतृत्व में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है और आने वाले समय में भजापा सरकार एवं संगठन सुदृढ़ रूप से कार्य कर जनसेवा के नए आयाम हासिल करेंगे।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…