Follow Us:

‘CAA पर हिमाचल में शांति भंग कर रही युवा कांग्रेस, भाजयुमो चलाएगी कार्यक्रम’

नवनीत बत्ता |

CAA पर नाहन में हुए युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी। विशाल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान की भाषा कांग्रेस आज से नहीं बरसों से बोलती आ रही है। यही कारण है कि आज पूरे देश में पार्टी की दूरदर्शा हो चुकी है। हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में CAA का विरोध कर युवा कांग्रेस शांति भंग करने का प्रयास कर रही है।

चौहान ने कहा कि राजनेताओं को सोच समझकर क़दम उठाना चाहिए और हिमाचल में ऐसी आवश्यकता भी नज़र नहीं आ रही। हम ईंट का जवाब पत्थर सें देंगे औऱ जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है उसके तरह भाजयुमो भी CAA के समर्थन में पूरे प्रदर्शन प्रदेश में जागरूकता फैलाएगी।

उन्होंने कहा कि आई कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। जनता के बीच में बिल्कुल शून्य पार्टी हो चुकी हैं। यही कारण है कि अनुच्छेद 370 को लेकर आना तो कभी CAA और लोगों को गुमराह करने का रिवाज बन चुका है लेकिन अब कांग्रेस पार्टी के नेता जान गई हैं कि जनता सब जानती है और इस तरह के विवादों को हवा देने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।