कैबिनेट के 2 नए मंत्रियों पर चर्चाएं गर्म, इन नेताओं पर चल रही चर्चाएं!

<p>हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर की जीत से प्रदेश सरकार में मंत्री का पद खाली हो गया। इसी बीच चुनावी गतिविधियों के बीच अनिल शर्मा के मंत्री पद से इस्तीफा देने पर प्रदेश में मंत्री पद खाली हो था। यानी की अब प्रदेश में 2 मंत्री पद ख़ाली हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जल्द भरने की बात कही है। इसके साथ ही एक उपसचेतक का पद भी भरा जाएगा, जिसपर नेताओं से विचार विमर्श हो सकता है।</p>

<p>इसी बीच ख़बर है कि इन दो मंत्री पद के लिए बड़ा खेल हो सकता है और इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष का पद पर भी फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक, मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल की जगह किसी और व्यक्ति को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है औऱ उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि सरकाघाट से विधायक कर्नल इंदर सिंह की विधानसभा अध्यक्ष पर ताजपोश हो सकती है।</p>

<p>इसी के साथ कांगड़ा जिला से एक मंत्री बनना तय माना जा रहा है, जिनमें रमेश ध्वाला और राकेश पठानिया का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इसके अलावा उपसचेतक के पद के लिए हमीरपुर से किसी नेता की लॉटरी लग सकती है। वैसे इस पद पर हमीरपुर सदर से विधायक नरेंद्र ठाकुर पहले ही दावेदारी कर चुके हैं, लेकिन यहां से विधायक कमलेश कुमारी को भी सरकार तरजीह दे सकती है।</p>

<p>सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में राजनीतिक बैलेंस बनाकर चलने वाले हैं, जिसके चलते इस बार होने वाले बदलाव अहम रहने वाले हैं। बहरहाल, सभी पदों के लिए नेताओं ने मंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि जयराम के कैबिनेट में किसकी लॉटरी लगती है और किसे उपसचेतक चुना जाता है। इसी के साथ विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर सबकी नज़र रहने वाली है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में 11 अक्तूबर और 2 नवंबर को रहेगी छुट्टी

Shimla local holiday: राजधानी शिमला में 11 अक्तूबर 2024 शुक्रवार और 2 नवंबर 2024 शनिवार…

4 mins ago

आज का राशिफल

आज का राशिफल (09 अक्टूबर 2024, बुधवार) मेष 🐐 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी…

18 mins ago

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

11 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

11 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

12 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

16 hours ago