मंत्रियों का अनिल शर्मा को चैलेंज, दम है तो विधानसभा से इस्तीफा देकर लड़ें चुनाव

जयराम सरकार के मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अनिल शर्मा के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, रामलाल मारकंडा और गोविंद सिंह ठाकुर ने अनिल शर्मा से विधानसभा से भी इस्तीफा मांगा हैं। उन्होंने कहा कि यदि अनिल शर्मा में दम है तो वे दोबारा चुनाव मैदान में उतरें… उन्हें अपनी हैसियत पता चल जाएगी। मंडी की जनता ने बीजेपी पर भरोसा करके उन्हें जिताया था। मंत्रियों ने अनिल शर्मा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ भद्दी बयानबाजी तुरन्त बन्द करने को भी कहा।

संयुक्त बयान मे कहा कि अनिल शर्मा में जरा सी भी नैतिकता नहीं बची है वरना वे विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देते। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें मंत्री पद देकर मंडी की जनता के प्रति अपना प्यार जताया था, लेकिन अनिल शर्मा ने परिवारवाद में फंस कर मंडी की जनता से विश्वासघात किया। वरिष्ठ मंत्रियों ने आरोप लगाया कि अनिल शर्मा मंत्री रहते हुए मंडी के विकास में रूचि लेने के बजाय अपने परिवार के विकास में जुट गये। साथ ही उन्होंने मंत्री को भद्दी बयानबाज़ी बंद करने की भी बात कही।

रणधीर शर्मा और बिक्रम ठाकुर ने भी मांगा इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, मंत्री बिक्रम ठाकुर और प्रवक्ता अजय राणा ने मण्डी से जारी बयान में कहा है कि अनिल शर्मा में अगर जरा सी भी नैतिकता है तो वह विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव मैदान में उतरे। क्योंकि अनिल शर्मा ने मण्डी की जनता के साथ विश्वासघात किया है। मण्डी की जनता ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर वोट दिया था और ठाकुर जयराम ने उन्हें मंडी का विकास करने के लिये अपने मंत्रीमण्डल में स्थान दिया था।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

27 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago