Follow Us:

सरकार ज़मीन अधिग्रहण करके देगी तो गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारिकरण को तैयार: अनुराग ठाकुर

मृत्युंजय पुरी |

जन आशीर्वाद यात्रा में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांगड़ा में जगह जगह स्वागत किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता भी मौजूद रही। कहीं कार्यकर्ता तिरंगा लेकर अनुराग ठाकुर का स्वागत करते दिखे तो कहीं बैंक रैली के साथ अनुराग ठाकुर का काफिला आगे बढ़ता गया। इस दौरान कई मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ रहे।

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण  पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण बहुत आवश्यक है। इसके विस्तारीकरण से प्रदेश में रोजगार के साधन बढेंगे ओर कांगड़ा के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार जमीन अधिग्रहण करके देगी तो हम इसका विस्तारीकरण करने को तैयार हैं। मैं तो शुरू से ही इसके हक में हूं कि गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हो।