सरकार के जश्न पर बोले CLP, जश्न और मौजमस्ती छोड़कर काम करे सरकार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा दूसरे साल के जश्न मनाने पर प्रतिक्रिया दी। अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार को अब जश्न और मौजमस्ती से बाहर आकर प्रदेश के लिए काम करना चाहिए। ऐसा लगता है कि अभी भी मुख्यमंत्री नई ताजपोशी का ही जश्न कर रहे हैं, जबकि 730 दिन होने वाले हैं। अब सरकार को सरकारी खर्च पर जश्न मनाने के स्थान पर प्रदेश के लिए काम करने की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

मुकेश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा का विजिन डॉयक्यूमेंट याद करवाते हुए जश्न के चक्कर में मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी का यह दस्तावेज भी देख लेना चाहिए। उपलब्धि के नाम पर सरकार के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ सरकारी खर्च पर जश्न पर जश्न मनाना ही उपलब्धि कही जा सकती है। लोगों का मोह जयराम सरकार से भंग हो गया है। ऐसे में एक बार फिर से अधिकारियों के सिर पर लाभार्थियों को बुलाकर रैली करना चाह रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश को लाने के लिए कांग्रेस कभी विरोधी नहीं रही है, लेकिन जिस प्रकार से नियमों को तोड़कर हिमाचल को बेचने की नीयत से प्रदेश की भाजपा सरकार कानून में बदलाव कर रही है, ये हिमाचल के लिए काला दिन और खतरनाक साबित होने वाला कानून है। चोर दरवाजे से निवेश लाने की नियत सरकार की सही नहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल में निवेश लाया गया था और हर बड़ा उद्योग घराना हिमाचल में काम कर रहा है।

सीएलपी लीडर ने कहा कि नशे पर कंट्रोल करना भाजपा सरकार की हवाई बाते साबित हो रही हैं। प्रदेश का कर्ज लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारों की संख्या 14 लाख से ऊपर पहुंच गई है। विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है। विधायकों के सम्मान को जयराम सरकार दरकिनार कर रही है। असंवैधानिक ताकतें मुख्यमंत्री पर हावी है। चंद गैर हिमाचली अधिकारी जयराम के कंधो पर बैठकर अपना एजेंडा लागू कर रहे हैं। सरकार का हनीमून पीरियड खत्म हो चुका है।

कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज को उठाया है और अब कांग्रेस जनविरोधी नीतियों पर सड़कों पर उतरकर हिमालच के हितों की रक्षा करेगी। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जश्न मनाएं, उनको मुबाकर, लेकिन प्रदेश की जनता को ये बता दें कि दो बार प्रधानमंत्री आएं क्या देकर गए और अब अमित शाह आ रहे हैं, तो क्या प्रदेश का कर्जा माफ कर के जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago