Follow Us:

6 महीने बाद भी नहीं ख़त्म हो रहा जयराम सरकार का ‘हनीमून पीरियड’: अग्निहोत्री

नवनीत बत्ता |

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी मंच से एक बार फिर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार को 3 महीने का वक्त दिया और उसके बाद फिर 3 महीने दिए गए। अब 6 महीने बीत चुके हैं और जयराम सरकार का हनीमून पीरियड ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा।

अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले 6 महीने में प्रदेश में बलात्कार के मामले, कानून व्यवस्था में ढील, नशे तस्करी, ट्रांसफर जैसे कई मामले सामने आए हैं। प्रदेश का विकास धीमा पड़ गया है और कर्जा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को इन सभी चीजों का हिसाब चुकता करना होगा और जनता भी उनकी नाकामियां गिनाएगी।

प्रचार में जुटी कांग्रेस

अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपने प्रचार के लिए जुट गई है। आने वाले लोकसभा चुनावों में सभी 4 सीटों पर जीत हासिल कर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।