मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में तेल और गैस बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की। हिमाचल में सीजीडी परियोजनाओं की प्रगति पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद एक स्वच्छ ईंधन के नेतृत्व वाले विकास में घरों, औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों को स्वच्छ प्राकृतिक गैस प्रदान की जाएगी और हिमाचल को कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा।
वहीं, हिमाचल सरकार में दो मंत्रियों के पद ख़ाली हैं इसे लेकर भी चर्चाएं जोरों पर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश बीजेपी के कुछ बड़े नेता दिल्ली में डाले हुए हैं जल्द ही मंत्री पद भरने को कोई फैसला आ सकता है। इसके साथ ही वायरल लेटर मामले में भी मुख्यमंत्री हाईकमान को अवगत करवा सकते हैं।



