Follow Us:

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ किया विश्वासघात: CM

पी. चंद |

दिल्ली चुनाव में डटे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट अपील की। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक लाभ उठाने के लिए विपक्ष के नेता नागरिकता संशोधन अधिनियम पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व और दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति के फलस्वरूप यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि सीएए के मामले का राजनीतिकरण पूर्णतः अनुचित है क्योंकि भारत में रह रहे मुस्लमानों को इस अधिनियम से कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इस मामले पर अनावश्यक शोर-शराबा करने के बजाय इस अधिनियम के वास्तवित प्रावधानों के बारे में जानकारी हासिल करें। दिल्ली की वर्तमान सरकार ने विकास के सभी कार्य रोक दिए और लोगों को अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न केवल दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात किया, बल्कि अपने विश्वसनीय सलाहकार अन्ना हजारे सहित प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास और आशुतोष जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी धोखा दिया, ताकि पार्टी में उनका एकाधिकार बना रहे। दिल्ली को एक मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे केवल भाजपा ही दे सकती है।

केन्द्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों को अनेक लाभ दिए हैं और पिछले 6 सालों के दौरान उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाईयों को छुआ है और लोगों को अनेक लाभ प्रदान किए गए हैं। जय राम ठाकुर ने दिल्ली के लोगों का आह्वान किया कि इस चुनाव में भाजपा के समर्थन में मतदान करें, ताकि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम किया जा सके।