Follow Us:

मुख्यमंत्री ने पालमपुर में दी करोड़ों की सौग़ात, विपक्ष पर भी साधा निशाना

पी. चंद |

2022 के चुनावों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री की कांगड़ा में आवाजाही बढ़ने लगी है। पिछले 3 सालों में जो कांगड़ा की अनदेखी के आरोप सरकार लगते हैं उन्हें ग़लत ठहराने औऱ 2022 के चुनावों के देखते हुए अब मुख्यमंत्री यहां आए दिन कार्यक्रम कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री का पालमपुर का दौरा रहा औऱ यहां उन्होंने गांधी मैदान से जहां करोड़ों की सौगात दी वहीं विपक्ष पर निशाना साधा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा नहीं है और वे दिशा रहित व नेताविहीन हो गए हैं। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुरक्षित है, जो भारत को विश्व के सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उनके नेतृत्व से ही संभव हुआ है कि भारत आज कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक निपट रहा है। 

वहीं, जय राम ठाकुर ने पालमपुर के मिनी सचिवालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की। शहीद सौरव कालिया पार्क के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने पालमपुर में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गोल्डन जुबिली नेचर पार्क के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही औऱ भी कई घोषणाएं की।