वर्चुअल रैली में बोले CM- कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल से पूछते काम करने का तरीका

बीजेपी में वर्चुअल रैलियों का दौर लगातार जारी है। आज हमीरपुर संसदीय की वर्चुअल रैली हुई जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने संबोधन दिया। ख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की इस छोटे से राज्य से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है और सब इसी कार्यालय में बैठकर छोटी टोलियों में अनेकों विषय पर चर्चा करते थे। उनकी नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित है। इस कोविड-19 के संकट काल में भारतीय जनता पार्टी ने अनेकों सेवा काम भी किए हैं। भले हिमाचल प्रदेश से छोटा राज्य है पर हिमाचल प्रदेश का योगदान बड़ा है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का योगदान बहुत बड़ा है इसीलिए लगातार चौथी बार अनुराग ठाकुर वहां से सांसद बने और आज केंद्र में मंत्री भी है यह केवल कार्यकर्ताओं का योगदान है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है उन्हीं की कुशल योग्यता से आज कोविड-19 के संकट काल में देश सुरक्षित है। कांग्रेस इस कोविड-19 के संकट काल में केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि जिन राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री है उनका क्या हाल है पंजाब के अफसर भी हिमाचल प्रदेश से पूछते हैं कि इस संकट काल में किस प्रकार काम कर रहे हैं। राजस्थान में आज कोरोना से जनता त्रस्त है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कहना आसान है पर करना मुश्किल।

केंद्रीय मंत्री और मुख्य वक्ता धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश वीर भूमि है और उस भूमि को नमन अभी चाइना धोखे से युद्ध लड़ रहा है। उस युद्ध में हिमाचल के नौजवान अंकुश जो शहीद हुए उन को श्रद्धांजलि उन्होंने सभी वीर जवानों को भी नमन किया जो चाइना से युद्ध में शहीद हुए। 45 वर्ष पूर्व देश के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाह बंद कर देश के नागरिकों के अधिकारों का हनन किया। बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान लिखा जो गीता और कुरान जैसा है पर इंदिरा गांधी ने उसको खत्म करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा 1975 में ऐसा लग रहा था कि भारत के लोगों ने दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी जिन लोगों ने यह लड़ाई लड़ी उन सबको मेरा नमन। मोदी सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। हिमाचल पहला राज्य है जो दूसरे राज्यों से अपने लोगों को वापस ला सका। पहले केंद्र सरकार गरीब को एक रुपया भेज दी थी और केवल 15 पैसे की गरीब तक पहुंचते थे पर आज अनेकों योजनाओं के तहत केंद्र सरकार ने 70,000 करोड रुपए गरीबों के खातों में भेजें और वह बिना बिचौलियों के उन तक पहुंचे और ऐसा करने में भारत प्रथम देश है।

उन्होंने कहा जो कार्य 50 के दशक में हो जाने चाहिए थे वह आज 70 साल बाद नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में हुए हैं। आज अमेरिका को भारत ने दवाइयां भेजी है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह पहली सरकार है जो हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखती है और 2014 के बाद जब जनता ने रिपोर्ट कार्ड पड़ा तो 2019 में एक बार पुनः डिस्टिंक्शन के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई। आने वाले समय में हिमाचल देश का पर्यटक केंद्र बनेगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के चप्पे-चप्पे से परिचित है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

6 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

6 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

8 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

9 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

10 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

10 hours ago