Follow Us:

मनाली गोलीकांड को लेकर सदन में मुख्यमंत्री ने दिया वक्तव्य

पी. चंद |

सदन में मुख्यमंत्री ने मनाली में देर रात हुए गोलीकांड को लेकर वक्तव्य दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया जिसमें 3 ग़िरफ्तार हो चुके हैं। एक मुख्य आरोपी फऱार चल रहा है जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। जिन होमगार्ड्स के जवानों को गोलियां लगी हैं वे ख़तरे से बाहर हैं। आरोपी जल्द हिरासत में होंगे।

याद रहे कि कुल्लू के मनाली में देर रात क़रीब डेढ़ बजे 4 बदमाशों ने होमगार्ड के दो जवानों पर देसी कट्टे से फायरिंग की। ये बवाल इसलिए शुरू हुआ क्योंकि जवानों ने सभी लोगों को अपने घर जाने की सलाह दी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें पीटा औऱ गोलियां चलाई। इसमें एक जवान के माथे पर गोली लगी जबकि दूसरे बच निकला, लेकिन उसे हल्की चोटें आई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी युवकों को ग़िरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आऱोपी फरार है।