Follow Us:

दोबारा उत्तराखंड के CM बनने पर पुष्कर धामी को हिमाचल के मुखिया ने दी बधाई

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार पदभार ग्रहण किया।

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज देहरादून में व्यक्तिगत रूप से पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में हाल ही विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा ने 47 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया। हालांकि उनके सीएम कैंडिडेट के तौर पर लड़ रहे पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से हार गए थे लेकिन इसका बावजूद भी भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुना है। आज 23 मार्च को उन्होंने सीएम पद की शपथ ग्रहण की और जल्द ही वे अब किसी सीट पर चुनाव लड़ेंगे।