Follow Us:

पुलिस कर्मियों को मिलेगी पीपीई किट और मास्क, CM ने जारी किए 1 करोड़

पी. चंद |

कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में कर्फ्यू चल रहा है। इसी बीच प्रदेश के पुलिस कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ की राशि जारी की है।

इस राशि से पुलिस विभाग के लिए पीपीई किट और N-95 मास्क ख़रीदें जाएंगे। ये सामान पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा ताकि उनके स्वास्थ्य में किसी तरह की दिक्कत न आए। ये एक करोड़ की राशि सॉलिडेरिटी रिस्पोंस फंड और प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया निधि से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।