Follow Us:

उपराष्ट्रपति ने CM को किया सम्मानित, ‘संस्कृत को दिया था दूसरी भाषा का दर्जा’

पी. चंद |

नई दिल्ली में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन में भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राज्य में संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदान किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत केवल हमारे देश की भाषा नहीं, बल्कि अपनी समृद्धता के कारण यह एक वैश्विक भाषा है। राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत भाषा के विस्तार के लिए राज्य में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर विचार कर रही है। संस्कृत भाषा हमारी समृद्ध धरोहर और पहचान के साथ जुड़ी है, इसलिए इसे बढ़ावा और संरक्षण देने की आवश्यकता है। राज्य सरकार संस्कृत भाषा को और अधिक लोकप्रिय बनाने के प्रयास करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग इसे बोलने और संवाद करने के लिए अपनाएं।

जयराम ठाकुर ने कहा भारत समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर वाला देश है और हमें इसे संरक्षित करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करने चाहिए। कोई भी देश अपनी समृद्ध विरासत और मुल्यों की अनदेखी कर प्रगति नहीं कर सकता। हमें आधुनिक सोच और मुल्यों को अपनाने के साथ अपने संस्कार और संस्कृति पर भी गर्व करना चाहिए और इनकी अनदेखी करके हासिल की गई सफलता वास्तविक अर्थों में सफलता नहीं है। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया।