<p>चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को बिलासपुर के नैनादेवी पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए वोट अपील करते हुए किसानों से आह्वान किया कि अबकी बार मेहनत ज्यादा करनी होगी। एक तो फ़सलों की कटाई का समय और दूसरा चुनावों का…।। किसानों प्रदेश में दोनों ही तरह की फ़सलों की चिंता करें… फ़सल तो काट लें और साथ ही साथ लोकसभा चुनावों में जो बीजेपी की फ़सल है उसकी भी चिंता करें..।।</p>
<p>दोनों ही फ़सलों को उचित समय ज़रूरी है ताकि अच्छे उम्मीदवारे के चयन के साथ-साथ उनकी फ़सले भी हरी भरी रह सकें। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रही है और कांग्रेस की गुटबाजी से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। वहीं, रणधीर शर्मा ने भी अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की और हिमाचल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया। साथ ही अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने के लिए आह्वान किया।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…