Follow Us:

बुधवार को दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम, बैठक में लेंगे भाग

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल यानी बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री अन्नाडेल से हेलिकॉप्टर के जरिये दिल्ली रवाना होंगे और गुरुवार को एक औपाचारिक बैठक में भाग लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री अहम रूप से हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल में सड़कों के डीपीआर पर भी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सकते हैं। क्योंकि हाल ही में मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बैठक की थी और सभी को उच्च मार्गों के लंबित पड़े कार्य जल्द करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा हिमाचल के लिए बजट सेशन पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री 19 जनवरी को दोपहर बाद 4 बजे हिमाचल पहुंचेगे।