Follow Us:

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, सूरज की विधवा पत्नी को मिलेंगे 3 लाख

समाचार फर्स्ट |

सदन के आखिरी दिन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष के तमाम सवालों के जवाब दिये। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने गुड़िया मामले से जुड़े सूरज की जेल में हत्या मामले में सूरज की पत्नी को 3 लाख की राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गुड़िया-होशियार के नाम पर हेल्पलाइन जारी करने को कहा है।

मुख्यमंत्री की मुख्य बातें…

  • तीनों पुलिस रेंज को सीएम कार्यालय से जोड़ा जाएगा
  • माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी
  • निर्धारित लक्ष्यों को बढ़ाने के लिए 100 दिनों का लक्ष्य
  • कानून व्यवस्था सुचारू होगी
  • पिछले 6 महीने में खोले गए संस्थानों का होगा रिव्यू, जो सही उसे ही रखा जाएगा
  • विपक्ष के सुझाव होंगे स्वीकार, यदि प्रदेश के हित में होंगे
  • जनता और पार्टी दोनों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे
  • पहली बार ऐसा हुआ कि पैसा तो केन्द्र से मिला, लेकिन फट्टे पिछली सरकार ने अपने नाम के लगाए
  • जिसका मकसद विकास नही था बल्कि लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया