Follow Us:

जन्मदिन पर CM का स्वच्छता अभियान, सड़कों पर लगाया झाड़ू

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को बल दिया। नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित स्वच्छ अभियान में मुख्यमंत्री ने भाग लिया औऱ कृष्णानगर इलाके में गलियों आदी की सफाई की। मुख्यमंत्री ने खुद गलियों और सड़कों झाड़ू लगाया और हिमाचल को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

 

शिमला के कृष्णा नगर में नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए ! शिमला को स्वच्छ बनाने में सभी अपना योगदान दे ! pic.twitter.com/pbduXHwti9

— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 6, 2018

ये जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ट्विटर अकांउट के जरिये दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा है कि शिमला को स्वच्छ रखने में सभी अपना सहयोग दें। सफाई अभियान में मुख्यमंत्री जयराम के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला मेयर सहित निगम के कई पार्षद भी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिमला के अनाडेल में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और नए पौधे लगाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया। इसके बाद अब देर शाम मुख्यमंत्री जयराम अपने गृह क्षेत्र जाने वाले हैं और रविवार को उनके गृह क्षेत्र में कई कार्यक्रम तय हैं।