Follow Us:

PM मोदी ने जयराम ठाकुर को दी बधाई, सीएम ने शिमला में काटा ‘केक’

समाचार फर्स्ट |

6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन है। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जयराम ठाकुर को बर्थ-डे विश किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

ट्वीट पर पीएम मोदी ने लिखा है कि 'ON HIS BIRTHDAY, I CONVEY MY GREETING TO HIMACHAL PRADESH ENERGETIC CHIEF MINISTER JAIRAM THAKUR. MAY ALMIGHTY BLESS HIM WITH A LONG AND HEALTY LIFE.'

ओक-ऑवर शिमला में मनाया जन्मदिन

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास शिमला ओक-ऑवर में बर्थ-डे केक काटा है। इस दौरान जयराम सरकार के तमाम मंत्री भी मौके पर मौजूद रहे और सभी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया और कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम है। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को फल भी बांटे। लिहाजा, आज शाम मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पहुंचने वाले हैं।

धूमल के गृह क्षेत्र में जश्न का माहौल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह क्षेत्र हमीरपुर में भी जश्न हुआ। यहां किसी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सड़कों में लड्डू बांटे। इसके अलावा प्रदेश के तमाम बीजेपी नेताओं ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन के जरिये बधाई दी है।

मंडी का बर्थ-डे आज!

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन आज जिला मंडी की जनता के लिए सबसे अहम है। मंडी के हर विधानसभा क्षेत्र में जयराम ठाकुर के जन्मदिवस को सेलिब्रेट किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि मंडी को पहली बार मुख्यमंत्री मिला है और मुख्यमंत्री का ये जन्मदिन हमारे मंडी जिले के जन्मदिवस के रूप में मनाया जा रहा है।