Follow Us:

6 को दिल्ली जाएंगे CM जयराम, ऑफिशियल बैठक में लेंगे हिस्सा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार यानी कल दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर बाद दिल्ली में केंद्र मंत्रियों के साथ एक ऑफिशियल बैठक में हिस्सा लेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि हिमाचल में बजट सत्र आने वाले है और इस दौरान मुख्यमंत्री इस पर चर्चा कर सकते हैं औऱ केंद्र से कोई नया तोहफा ला सकते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद बुधवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली से चंडीगढ़ राजेंद्र पार्क जाएंगे। यहां गुरुवार को मुख्यमंत्री एक आइडिया एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ से शिमला लौट आएंगे।