Follow Us:

CM ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, उठाया साउदी अरब में फंसें मनोज का मामला

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर से आग्रह किया कि वे मंडी जिला की धर्मपुर निवासी मनोज कुमार को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए यूएई के रियाद दूतावास अधिकारियों के साथ मामला उठाएं। ये युवक रियाद में काम कर रहा है और कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। जांच और प्रारंभिक उपचार के बाद उसे स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और जिस कंपनी में वह काम कर रहा था, उसे वहां से निकाल दिया गया है।

केंद्रीय विदेश मंत्री के साथ दूरभाष के माध्यम से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़का संकट में है, क्योंकि उसे आवश्यक भोजन, दवा आदि उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मनोज कुमार को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विदेश मंत्री को एक पत्र भी लिखा है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मनोज कुमार से वीडियो कॉल कर बातचीत की और आश्वासन दिया कि उन्होंने इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाया है और उसे हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।