केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले मुख्यमंत्री, शिमला-मटौर सहित फोरलेन पर विस्तार में चर्चा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सीआरआईएफ के अन्तर्गत प्रदेश के लिए 193 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़कें पहाड़ी राज्यों की भाग्य रेखाएं हैं, जो राज्य में सड़क सम्पर्क सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

जय राम ठाकुर ने शिमला-मटौर और मण्डी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अन्तर्गत सड़कों के सम्पूर्ण सुधारीकरण के लिए भी केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से उन सभी राष्ट्रीय राज मार्गों जिन पर निष्पादन एजेंसियों द्वारा काम शुरू किया गया है के मौजूदा संरेखण और उचित रख-रखाव का भी आग्रह किया।

केन्द्रीय मंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अन्तर्गत प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की और भारत माला सड़क परियोजना के दूसरे चरण में राज्य से भी सड़क परियोजनाओं को सम्मिलित करने का आश्वासन दिया। इससे राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कैथलीघाट-ढली-शिमला-बाईपास का कार्य शीघ्र शुरू करने का भी आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृत 25 राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य भी शीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने नितिन गडकरी को प्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। केन्द्रीय मंत्री ने न केवल प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने बल्कि नई परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखने और उद्घाटन करने के लिए शीघ्र हिमाचल प्रदेश आने के लिए सहमति जताई।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

10 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

17 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

36 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago