Follow Us:

क़सौली गोलीकांड में घायल हुए गुलाब सिंह का हाल जानने PGI पहुंचे CM

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली गोलीकांड में घायल हुए PWD अधिकारी गुलाब सिंह से PGI मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके उपचार का सारा खर्च सरकार उठाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टरों से भी मिले और उनके इलाज की जानकारी ली।

ग़ौरतलब है कि कसौली में अवैध निर्माण गिराने गई टीसीपी टीम पर नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक ने गोलियां चला दी थी। इस गोलीकांड में एक महिला अधिकारी शैलबाला की मौत हो गई थी, जबकि एक PWD अधिकारी गोली लगने से घायल था, जिसका इलाज़ पीजीआई चंडीगढ़ में जारी है।