Follow Us:

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों और बाकी अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों औऱ विकास खण्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए ताकि राज्य सरकार उन लाभार्थियों के साथ सम्पर्क साध कर समन्वय स्थापित कर सकें।

कोविड-19 महामारी ने हमें और अधिक प्रतिबद्धता औऱ अलग रणनीतियों के साथ काम करने के लिए मजबूर किया है। अधिकारियों ने इस महामारी के दौरान वचनबद्धता और उत्साह के साथ कार्य किया है। राज्य की सभी विकासात्मक गतिविधियां मुश्किल के इस समय में भी निर्बाध चल रही है। हमें लगातार विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए लगातार सम्पर्क में रहने के लिए एक प्रणाली बनानी चाहिए। इस काम के लिए तकनीक का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए ताकि इन सभी की त्वरित जानकारी उपलब्ध हो सके। प्रदेश में आयुष्मान भारत जैसी कई सुविधाओं पर लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाने की बात भी कही। इस माह की 10 तारीख तक पंचायतों को यह सूची उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। भार्थियों के मोबाइल फोन पर वैबैक्स सौफटवेयर डाउनलोड करवाकर उन्हें इसके प्रयोग का भी प्रशिक्षण प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में डिस्प्ले पैनल स्थापित किए जाने चाहिए ताकि मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही वीडियो कॉन्फ्रेंस आम लोग भी देख सके।