प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दाः जयराम ठाकुर

मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार की तारिफ करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ न तो विपक्ष और न ही प्रदेश के लोगों के पास ऐसा कोई मुद्दा है, जिस पर सरकार को घेरा जा सके। उनकी सरकार ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की संस्कृति, शालिनता और समरसता के अनुरूप राजनीति की जा सकती है। उनके कार्यकाल में ऐसा कोई भी बड़ा मुद्दा नहीं आया जिसकी वजह से सरकार को विरोध का सामना करना पड़ा हो।

मुख्यमंत्री ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों का विकास का नजरिया केवलमात्र संस्थान खोलने को लेकर ही रहा है। स्कूल, कालेज, स्वास्थान, तहसील और अन्य संस्थान खोलने के बाद उनमें सुविधाएं मुहैया करवाने की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। कई कॉलेज तो मात्र एक-एक लाख रूपए के बजट के प्रावधान के साथ ही खोल दिए गए। मगर उनकी सरकार नए विजन के साथ काम कर रही है। पूर्व की सरकारों के पास विजन का अभाव रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार कोविड काल की कठिन परिस्थितियों में बेहतर काम किया है। अब हर घर को नल, सड़क- बिजली आदि के बजाय लंबे समय के लिए योजनाएं बनाने की आवश्यक्ता है। प्रदेश में आने वाले 50 सालों में पेयजल की किल्लत न हो ऐसी योजनाएं सरकार की ओर से बनाई जा रही है। केवल मात्र संस्थान खोलना ही विकास का पैमाना नहीं है, सुविधाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। नई तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहतर योजनाएं बनानी होगी। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोड क्रेक्टिवीटी पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे पर्यटन को पंख लगेगें। 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश अपनी स्थापना के पचास साल पूरे करने जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश की गौरवमयी विकास यात्रा का वर्णन होगा। पंचायत चुनावों के बाद एक अभियान के रूप में प्रदेश भर में चलाया जाएगा।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस के शासनकाल में कोविड जैसी वैश्विक महामारी होती तो देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों के शासन में लूट मच जाती। प्रदेश कांग्रेस ने मास्क और सेनिटाईजर के फर्जी बिल बनाकर पार्टी हाई कमान को भेजे और 12 करोड़ रूपए का बिल हाईकमान से लिया है। इसके विपरीत उनकी सरकार ने कोविड काल में भी शिकायतों पर कार्रवाई अमल में लाई है।

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

20 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

34 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

41 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

46 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

57 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago