Follow Us:

कांग्रेस का 50 सालों का प्रशिक्षण हुआ बेकार, कांग्रेस मुक्त हुआ भारत: CM

रविंद्र, ऊना |

ऊना में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल देश में सत्ता संभाली लेकिन अब उनका प्रशिक्षण उनके काम नहीं आया। कांग्रेस का देश को लूटना, देश में जो इस प्रकार से सत्ता का भोग करना और आनंद करना लोगों ने इस बात को समझा है, इसका परिणाम यही है कि आज कांग्रेस मुक्त भारत हुआ है। जो भी कांग्रेस का प्रशिक्षण हुआ है, वह बेकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट को हम अध्ययन कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि प्रदेश एक भागौलिक दृष्टि से पहाड़ी क्षेत्र है। इस दृष्टी से यहां क्या करना उचित है, उसके लिए अध्ययन जरूरी है। अध्ययन करने के बाद जो आवश्यक होगा, उसके बाद लागू होगा। जो मोटर व्हीकल एक्ट देश में लागू होने के बाद हादसे कम हुए हैं। लोगों को समझाते-समझाते बहुत वक्त बीत गया लेकिन लोग फिर भी नहीं समझे। लोगों की जानें गई जिसके चलते केंद्र को यह नियम लाना पड़ा।

उन्होंने चार्जशीट पर कहा कि अनावश्यक रूप से बदले की भावना से हमने कभी काम नहीं किया। पहले दौर रहे होगें लेकिन हमारे समय में ऐसा नहीं हुआ है। स्कूलों में डमी एडमिशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोवीजन सारे हैं लेकिन इसके लिए कोई विशेष नियम लागू करने की जरूरत नहीं है। अध्ययन के बाद इस पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों के साथ सेल्वी भी खिंचवाई। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि कोई नेता तो नहीं बनना चाहता। वहीं बच्चों को पढ़ने की शिक्षा दी।