<p>महामारी के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मीडिया से मुख़ातिब हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कोरोना को लेकर अपडेट दिया। इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री विपक्ष को लेकर उख़ड़े नज़र आए। एक के बाद एक नाम लेकर जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोला।</p>
<p>जयराम ठाकुर की नाराज़गी इस बात को लेकर थी कि कांग्रेस महामारी के दौर में राजनीति कर रही है। वीरभद्र सिंह अलग चिट्ठी लिखते हैं, सीएलपी अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग से चिट्ठियां लिखते हैं… ये लोग तय कर लें कि इनका नेता है कौन? जयराम ठाकुर ने कहा कि ये ऐसा दौर है जो किसी मुख्यमंत्री ने नहीं देखा। जिसे मन होता है वो आलोचना करना शुरू कर देता है। हर दिन नई बात गढ़ी जा रही है।</p>
<p>साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से महामारी शुरू हुई है हम लग़ातार कोश़िश कर रहे हैं कि कैसे इसके फैलाव को रोका जाए। साथ ही साथ जो हिमाचली बाहरी राज्यों में फंसें हैं या जो प्रवासी यहां से जाना चाहते हैं उनके लिए सरकार लग़ातार पहल कर रही है। उसके बावजूद विपक्ष सुझाव और सलाह के नाम पर राजनीति कर रहा है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…