Follow Us:

कोरोना मामले कम हुए तो 1 जून से बंदिशों में छूट पर किया जाएगा विचार: CM

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 साल तक के लोगों को धीमी रफ़्तार से वैक्सीन लगाई जा रही है। इसकी मुख्य वजह हिमाचल में वैक्सीन की कमी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के सभी युवाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन अभी सरकार को 1 लाख 7 हज़ार ही वैक्सीन की डोज़ पहुंची है उसी डोज़ को लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि 1 जून से यदि कोरोना के मामलों और मृत्यु दर में गिरावट आती है तो चरणबद्ध तरीके से बाज़ारों को खोला जा सकता है। बाज़ारों को खोलने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी उनसे मिले थे। उनको भी यही कहा गया है कि हिमाचल में मामलों में तो गिरावट आई है लेकिन मृत्यु दर में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में हालात सुधरते है तो बंदिशों को छूट पर विचार किया जाएगा।