पॉलिटिक्स

सीएम ने की सदन के खालिस्तानी झंडे लगाने की निंदा, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा परिसर के गेट पर शनिवार रात को अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाए जाने वाली कायरतापूर्ण घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि इस विधानसभा परिसर में केवल शीतकालीन सत्र आयोजित होता है। ऐसे में सुरक्षा की व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। उन्होंने इस घटना की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और त्वरित जांच होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर शनिवार को मुख्य सड़क के साथ गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाए। झंडे लगाने के साथ-साथ गुरमुखी में हरे रंग से दीवार पर लिखा भी। जैसे ही सुबह लोग सो कर उठे तो यहां से गुजरते हुए देखा कि विधानसभा परिसर के द्वार पर खालिस्तान का झंडा लगाया हुआ है।

आसपास लोगों को सूचित किया गया और उसके बाद तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने शरारत की है और पुलिस ऐसे व्यक्ति की तलाश करने में जुट गई है।

Manish Koul

Recent Posts

राज्यपाल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित एक…

1 hour ago

खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 6 मई से आयोजित होंगे खेल ट्रायल

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि खेल छात्रावास…

3 hours ago

सुंदरनगर में नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी एबीवीपी

लोकतन्त्र के सबसे बड़े पर्व मतदान में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने…

4 hours ago

HPBOSE की 12वीं परीक्षा के परिणाम में बेटियों का दबदबा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर…

4 hours ago

बारिश-बर्फबारी से 6 हजार सैलानी फंसे, गेहूं की फसल भी हुई तर.

हिमाचल प्रदेश में 29 APRIL को हुई बारिश ने जहां मैदानी इलाकों में गेहूं की…

4 hours ago

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना, बोले : भाजपा ने पहले…

5 hours ago