Follow Us:

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर दिया बल, महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पी. चंद |

महिला आयोग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिला आयोग काफी शानदार तरीके से काम कर रहा है और प्रदेश सरकार ने भी इसकी जागरूकता के लिए अहम भूमिका निभा रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए केवल कानून बनाना जरूरी नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। अपराध पर नजर रखने के लिए प्रदेश सरकार ने गुड़िया हेल्प लाइन-1515 शुरू की है और शक्ति ऐप को भी स्थापित किया गया है। सरकार ने ‘बेटी है अनमोल योजना’ के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 10000 रुपये से बढ़ाकर 12000 किया है।

वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी आंचल ठाकुर, गीता वर्मा, प्रिति कंवर, प्रियंका नेगी, संजना गोयल, सीमा देवी, सीमा ठाकुर, शशी नेगी, सुषमा वर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया।